पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अकरम सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीर या फिर बीवी शनायरा अकरम (Wasim Akram Wife Shaniera Akram) की तस्वीर भी शेयर करते रहते हैं
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अकरम सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी तस्वीर या फिर बीवी शनायरा अकरम (Wasim Akram Wife Shaniera Akram) की तस्वीर भी शेयर करते रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर किया गया एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ है. अकरम ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वो अपनी बीवी की गेंद के सामने बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और साथ ही वाइफ द्वारा फेंकी गई गेंद पर जोरदार शॉट भी मारते हैं जिसे देखकर उनकी बीवी का चेहरा उतर जाता है.
इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो एक इवेंट के दौरान का है जिसमें पूर्व क्रिकेटर की बीवी शनायरा अकरम ने गेंदबाजी में अपनी कुशलता दिखाई और पति के खिलाफ गेंदबाजी कर महफिल लूट ली.
बता दें कि हाल ही में अकरम का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने शेन वार्न के याद में खेले गए चैरेटि मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अर्थटन को अपनी 'इन स्विंग यॉर्कर' पर बोल्ड करने में सफल रहे थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अभी तक वायरल है और फैन्स अकरम के क्लास को देखकर दांतों चले दांतों तले उंगली दबा रहे हैं.

Comments
Post a Comment